एटा, फरवरी 23 -- एटा, रविवार को शहर के एक दर्जन से ज्यादा मोहल्लों के लगभग पांच हजार घरों की सुबह से शाम तक लगातार सात घंटे बिजली गुल रही। उसके कारण संबंधित मोहल्लों के लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के साथ जलापूर्ति के लिए अनेकों मुसीबतों का सामना करना पड़ा। वहीं छुट्टी का दिन होने के बावजूद लोग घरों पर मनोरंजन और आराम नहीं कर सके। शहर के 33/11 केवी कोतवाली देहात बिजलीघर के शिकोहाबाद रोड, जेल रोड और सिटी-2 फीडर से पोषित होने वाले मोहल्ला नई बस्ती, प्रेमनगर, शिवगंज, सुनहरी नगर, अवंतीबाई नगर, सुरेंद्र नगर, बापूनगर, श्याम बिहार, श्रीनगर, बालाजीपुरम, आनंदपुरम, न्यू संजय नगर, गांधी मार्केट, सिविल लाइंस, कचहरी रोड, अवागढ़ हाउस आदि एक दर्जन से अधिक मोहल्लों की बिजली सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक पूरी तरह ठप रही। लगातार सात घंटे तक बिजली न आने से स...