मुजफ्फरपुर, जून 10 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अगले 16 जून को पांच वार्डों (संख्या 6 से 10 तक) में सहयोग शिविर का आयोजन होगा। इनमें अंचल एक के कार्यालय में वार्ड छह, पशुपालन विभाग परिसर में वार्ड सात, नीतीश्वर मिडिल स्कूल परिसर में वार्ड आठ, सर्किट हाउस के पास पुराना अंचल कार्यालय में वार्ड नौ और अंचल आठ के कार्यालय परिसर में वार्ड संख्या 10 का शिविर लगेगा। इसमें उप नगर आयुक्त अमित कुमार, स्वरा, सिटी मैनेजर रीतेश कुमार, आलोक कुमार गुप्ता के साथ 27 अन्य अफसर व कर्मियों की तैनाती की गई है।इस संबंध में नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने आदेश जारी कर दिए हैं। शिविर में अधिकारियों के सामने लोग अपनी समस्या या शिकायत बताएंगे। फिर उसके आधार पर नगर निगम या अन्य संबंधित विभाग के स्तर पर आवश्यक कार्रवाई या अन्य जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस...