धनबाद, जनवरी 2 -- धनबाद, कार्यालय संवाददाता शहर और आसपास के पांच लाख से अधिक आबादी को अगले दस दिनों तक बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। डीवीसी जर्जर तार को हटाकर नए तार लगा रहा है। इसके लिए शहर के बैंक मोड़, पुराना बाजार, भूली, पुटकी, बरमसिया, दुहाटांड़, पतराकुल्ही, धनसार, जोड़ाफाटक, वासेपुर, नया बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली कटौती की जा रही। इस कारण लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। जेबीवीएनएल के नया बाजार सब डिवीजन के सहायक अभियंता सुजीत कुमार का कहना है कि डीवीसी हर दिन छह घंटे बिजली काट रहा है। रोटेशन पर कांड्रा ग्रिड से बिजली लेकर इन क्षेत्रों में वैकल्पिक रूप से आपूर्ति की जा रही। इससे थोड़ी राहत दी है, लेकिन दूसरी जगहों की बिजली काटी जा रही है। बिजली संकट से हर कोई परेशान ठंड के मौसम में भी बिजली की आंख मिचौनी से हर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.