गोरखपुर, जून 21 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पूर्वान्चल की प्रतिष्ठित रंग संस्था अभियान थिएटर ग्रुप के पांच युवा रंगकर्मियों का चयन भारतेंदु नाट्य अकादमी, लखनऊ में हुआ है। अकादमी द्वारा घोषित शैक्षिक सत्र 2026- 28 की परीक्षा में इन युवा कलाकारों ने सफलता प्राप्त कर गोरखपुर के रंगमंच को नई पहचान दिलाई है। अभियान थिएटर के अध्यक्ष श्रीनारायण पाण्डेय ने बताया कि पूरे भारत से यहां हर वर्ष 20 रंगकर्मियों का चयन होता है। इस बार अभियान थियेटर ग्रुप के पांच रंगकर्मियों का चयन होना हर्ष का विषय है। उन्होंने बताया कि इसमें सुमितेन्द्र कुमार, बैदेही शरण, राहुल सिंह कुशवाहा, सृष्टि जायसवाल और अंकित केशरी का नाम शामिल है।यह चयन इन रंगकर्मियों के परिश्रम, अनुशासन और निष्ठा का परिणाम है। उन्होंने बताया कि अभियान थिएटर ग्रुप पिछले 24 वर्षों से संस्था रंगकर्...