धनबाद, जनवरी 29 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता पटेल चौक पुलिस लाइन के पास गुरुवार की अल सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार पर सवार एक युवक की कर मौत हो गई। युवक सरायढेला भुईफोड़ मंदिर के पास स्थित बैंक कॉलोनी का रहने वाला था। घर वालों ने दुर्घटना में मौत पर सवाल उठाया है। मृतक के जख्म को देखकर अज्ञात पर हत्या की आशंका जाहिर की गई है। मृतक की पहचान शिवम आनंद (26 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना सुबह करीब 4.30 बजे छात्र कहीं से अपने घर लौट रहा था। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची धनबाद पुलिस जख्मी हालत में शिवम आनंद को लेकर एसएनएमएमसीएच पहुंची। अस्पताल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। शिवम व्यवसाई थे। शिवम की मौत से उनके माता-पिता और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.