शहर के पंपों पर स्थिति सामान्य, नहीं लग रही लाइन
कुशीनगर, मई 15 -- कुशीनगर। जिले में बीते कई दिनों से चल रही पेट्रोल-डीजल की किल्लत अब सामान्य दिख रही है। गुरुवार को भी शहर के पेट्रोल पंपों पर सामान्य स्थिति देखने को मिली और कहीं भी लंबी कतारें नजर नहीं आईं। पेट्रोल पंपों पर पूरे दिन डीजल व पेट्रोल की उपलब्धता बनी रही, जबकि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मात्र चार पंप ही ड्राई रहें। बीते कुछ सप्ताह पूर्व ईंधन संकट के चलते पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी लाइनें लग रही थीं। लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी पेट्रोल-डीजल नहीं मिल पा रहा था। लेकिन आपूर्ति बेहतर होने के कारण शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रो के अधिकांश पंपों पर स्थिति सामान्य हो गई है। वाहन चालक आसानी से अपनी बारी पर ईंधन लेकर लौटते दिखे। वहीं, देहात क्षेत्र के मात्र चार पेट्रोल पंप ही गुरुवार को ड्राई रहें। हालाकि इसके आसपास के पंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.