पटना, फरवरी 6 -- प्रमंडलीय आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय सभाकक्ष में राजधानी में मानसून पूर्व जलनिकासी व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने पटना के मुख्य नाले जैसे बादशाही नाला, सर्पेन्टाइन नाला, आशियाना-दीघा नाला, नंदलाल छपरा नाला, बाकरगंज नाला, सैदपुर नाला, मंदिरी नाला, ब्रहोत्तर नाला सहित अन्य नालों पर अतिक्रमण और नाला उड़ाही की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। आयुक्त ने कहा है कि जलजमाव पर सरकार का जीरो टॉलरेंस है। जल निकासी से संबंधित समस्या को रोकने के लिए अंतर्विभागीय समन्वय सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बुडको, नगर निगम, मेट्रो, पथ निर्माण, विद्युत, पुल निर्माण, एनएचएआई, जिला प्रशासन सहित सभी हितधारकों के बीच में बेहतर समन्वय से जल निकासी की जा सकती है। अतिवृष्टि की स्थिति में पटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.