लखनऊ, फरवरी 26 -- लखनऊ, संवाददाता। शहर के फिल्म निर्माता कुलदीप भार्गव तुषार की हिंदी फीचर फिल्म लव लॉटरी की शूटिंग 27 फरवरी से नैनीताल, भीमताल के लोकेशंस पर शूट होगी। सिनेमा गंज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म लव लॉटरी के लॉन्च की घोषणा कर कुलदीप ने शहर के एक होटल में बताया कि फिल्म में अभिनेता अक्षय ओबेरॉय, अभिनेत्री हेली दरूवाला मुख्य भूमिका में होगी। एंसेंबल कास्ट में कबीर दुहान सिंह, मनु ऋषि चड्ढा, हेमंत पांडेय, इंदिरा कृष्णा, संतोष शुक्ला, विक्रम शर्मा, अग्नि अघ्यारी, कुमार सौरभ, अश्वंत लोधी और अर्शदीप संधू अन्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि सस्पेंस थ्रिलर और कोर्ट रूम ड्रामा के मिश्रण के रूप में प्रस्तुत यह फिल्म समकालीन भारत में विवाह, कानून और सामाजिक धारणा के नाजुक संबंधों को दर्शाएगी। फिल्म की कहानी एक आधुनिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.