कानपुर, अप्रैल 10 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता मेरठ में 31वीं वार्षिक उत्तर प्रदेश पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता और आर्म रेसलिंग नौ अप्रैल को 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ के मैदान पर संपन्न हुई। कुश्ती प्रतियोगिता में पूर्वी जोन ने पश्चिमी जोन को हराकर खिताब जीता। जबकि आर्म रेसलिंग में टीम उपविजेता रही। इसमें कानपुर की 37वीं वाहिनी पीएसी के दो जवानों ने स्वर्ण और कांस्य के साथ आठ पदक जीते। शुक्रवार को शहर आने पर दोनों ही खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।आर्म रेसलिंग में 37वीं वाहिनी पीएसी के मुख्य आरक्षी राहुल राकेश और मुख्य आरक्षी अजय पाल ने बेहतर तकनीक का प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर अपनी गोल्डन हैट्रिक पूरी की। दोनों ने तीन स्वर्ण पदक और पांच कांस्य पदक समेत आठ पदक जीते। शहर आने पर मुख्यालय पर सेनानायक आईपीएस बीबी चौर...