हाजीपुर, मई 14 -- हाजीपुर,एक प्रतिनिधि। शहर के दिग्घी जलापूर्ति केन्द्र से जुड़े प्रावधान के अनुरुप पानी की सप्लाई नहीं होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह में 15 से 20 मिनट तक ही पानी की सप्लाई हो रही है। स्थानीय वीरेन्द्र कुमार का कहना है कि जलापूर्ति केन्द्र से पानी सप्लाई का कोई समय सीमा निर्धारित नहीं है। सुबह में कुछ देर तक पानी की सप्लाई केन्द्र में ताला लटका दिया जाता है,जिससे कई मोहल्ले में सप्लाई का पानी नहीं मिलता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड संख्या-25 के बिचला पट्टी, पासवान टोला, दिग्घी पूर्वी टोला सप्लाई के पानी से वंचित है। यह भी पढ़ें- हजारीबाग में गहराया पेयजल संकट स्थानीय लोगों ने बताया कि जलापूर्ति केन्द्र में दशकों पुरानी पीवीसी पाइप लगाकर पानी की व्यवस्था की गई थीं,लेकिन जगह-जगह लिकेज के कारण पानी सप्लाई ब...