शहर के तीरंदाजों ने जीते चार रजत व एक कांस्य पदक
कानपुर, अगस्त 21 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता यूपी बोर्ड की प्रादेशिक तीरंदाजी प्रतियोगिता में यूथ आर्चरी अकादमी के खिलाड़ियों ने चार रजत व एक कांस्य पदक जीता। सोनभद्र में हुई 70वीं यूपी बोर्ड की प्रतियोगिता में प्रदेश भर के स्कूली खिलाड़ियों के बीच मुकाबला हुआ। यूथ आर्चरी अकादमी के मुख्य कोच संदीप कुमार ने बताया कि अंडर-19 बालक वर्ग के इंडियन राउंड टीम वर्ग में आर्यन प्रसाद, उत्कर्ष सरोज, अक्षत शर्मा व आदित्य सिंह ने रजत पदक जीता। अंडर-17 बालक वर्ग के रिकर्व राउंड में जतिन गुलाटी ने कांस्य पदक जीता। यह भी पढ़ें- Kanpur News: केजीबीवी विद्यालय की छात्राओं ने रचा इतिहास
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.