समस्तीपुर, मार्च 30 -- रोसड़ा । रविवार को शहर में पेट्रोल और डीजल की किल्लत ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी। शहर के महादेव मठ मोहल्ला स्थित इंडियन ऑयल, भूनहा स्थित नायरा तथा रहुआ स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर ईंधन का स्टॉक समाप्त हो जाने के कारण पंपों पर ताला लटका रहा। पंप संचालकों द्वारा पेट्रोल व डीजल समाप्त का बोर्ड लगाए जाने से वाहन चालकों को बैरंग लौटना पड़ा। सुबह से ही ईंधन लेने पहुंचे बाइक और चारपहिया वाहन चालकों को निराशा हाथ लगी। कई लोग जरूरी काम से निकलने के बावजूद पेट्रोल नहीं मिलने के कारण परेशान दिखे। कुछ वाहन चालकों ने बताया कि बिना सूचना के अचानक पंप बंद होने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ईंधन की कमी के चलते लोग वैकल्पिक व्यवस्था के लिए आसपास के क्षेत्रों का रुख करने लगे। सीमावर्ती बेगूसराय जिले के सागी स्थित भारत पेट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.