शहर के तीन कोचिंग संस्थान सील
प्रयागराज, मई 31 -- प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने रविवार को शहर के तीन कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया। पीडीए और अग्निशमन विभाग का संयुक्त टीम ने हाशिमपुर स्थित यशलोक अस्पताल, कचहरी रोड के जहाज चौराहा और लक्ष्मी टाकीज चौराहा स्थित कोचिंग संस्थानों को सील किया। तीनों कोचिंग संस्थानों का मानक के विपरीत संचालन हो रहा था। तीनों कोचिंग संस्थानों की क्लास बेसमेंट में चलाई जा रही थीं। बताया जा रहा है कि जिन भवनों में कोचिंग संस्थान का संचालन हो रहा था, वे आवासीय थे। तीनों भवनों में आग से बचाव का भी मानक के अनुरूप इंतजाम नहीं था। पीडीए के अधिकारियों ने कोचिंग संस्थानों को सील करने के बारे में खुलकर बोलने से इनकार किया। यह भी पढ़ें- NEET: कड़ी सुरक्षा चक्र होने के बाद भी कैसे लीक हुआ NEET का पेपर? NTA की अंदरूनी चूक ने डुबोई 23 लाख छात्रों की मेहनत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.