शहर के ट्रैफिक से हैं परेशान? ये 5 छोटी कारें आपके सफर को बना देंगी आसान, कीमत Rs.3.99 लाख से शुरू
नई दिल्ली, मई 26 -- शहर के भारी ट्रैफिक और तंग गलियों में रोज गाड़ी चलाना किसी सिरदर्द से कम नहीं होता। ऐसे में भारी-भरकम बड़ी गाड़ियों के मुकाबले छोटी कारें सबसे बेस्ट मानी जाती हैं। अगर आप भी अपने डेली ऑफिस जाने या शहर में घूमने के लिए एक परफेक्ट गाड़ी की तलाश में हैं तो माइक्रो-एसयूवी और हैचबैक कारें आपके लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती हैं। ये कारें साइज में कॉम्पैक्ट होती हैं जिससे इन्हें भीड़भाड़ वाली जगहों पर मोड़ना और पार्क करना बेहद आसान होता है। आइए, ऐसी ही 5 शानदार कारों के बारे में जानते हैं जो आपके सफर को आसान बनाएंगी।टाटा पंच शहर के ट्रैफिक को मात देने के लिए टाटा पंच एक बेहतरीन सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इसका 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन शहर के हिसाब से काफी स्मूथ है। कार के अंदर 10.25-इंच का टचस्क्रीन, सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.