खगडि़या, मार्च 28 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि शहर स्थित जेएनकेटी इंटर स्कूल का प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में सोनी कुमारी को जिम्मेदारी दी गई है। उसको लेकर डीईओ अमरेंद्र कुमार गोंड ने आदेश जारी करते हुए स्कूल की वरीय शिक्षिका के रूप में मनोविज्ञान की शिक्षिका सोनी कुमारी को प्रभारी प्रधानाध्यापिका के रूप में प्राधिकृत किया है। साथ ही प्रधानाध्यापक श्रीराम प्रसाद को स्कूल का सम्पूर्ण प्रभार सोनी कुमारी को सौपने का निर्देश दिया है। बता दें कि श्रीराम प्रसाद आगामी 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इधर स्कूल के 29 शिक्षकों की पदस्थापना विवरणी के आधार पर वरीय शिक्षक को प्रभारी बनाया गया है। स्कूल में प्रधानाध्यापक के पदस्थापना तक यह आदेश लागू रहने की बात कही गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.