दरभंगा, जनवरी 24 -- दरभंगा। श्री खाटू श्याम मंडल, दरभंगा के तत्वावधान में 23 से 30 जनवरी तक आयोजित होने वाला श्री श्याम बसंत स्वर्णोत्सव भव्य, भक्तिमय एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में श्री श्याम मंदिर, जीतूगाछी में शुक्रवार से प्रारंभ हो गया। इस आठ दिवसीय महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ श्री श्याम एवं श्री हनुमान नाम के अष्टयाम की पावन धुन के साथ हुआ। इस अष्टयाम का संकल्प मंडल के अध्यक्ष युगल किशोर सर्राफ ने कराया। उत्सव के पहले दिन संध्या में अहमदाबाद से आए प्रसिद्ध कथावाचक नंदकिशोर शास्त्री ने सुंदरकांड पाठ का अत्यंत भव्य, सुव्यवस्थित एवं भावपूर्ण आयोजन किया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया। शास्त्री जी ने वीर बजरंगबली क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.