गोपालगंज, दिसम्बर 21 -- गोपालगंज, नगर प्रतिनिधि। शहर के जादोपुर मोड़ पर रविवार को पिकअप के धक्के से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल नगर थाने के कररिया गांव के राजधारी साह व उसका बेटा राजीव कुमार गुप्ता बताये गए हैं। इलाज के लिए उन्हें मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। घटना के सम्बन्ध में बताया गया कि रविवार को राजीव कुमार गुप्ता अपने 65 वर्षीय पिता राजधारी साह को इलाज के लिए लेकर बाइक से गोपालगंज शहर में डॉक्टर से दिखाने के लिए लेकर आ रहा था। इस दौरान वह जैसे हीं शहर के जादोपुर मोड़ के समीप पहुंचा कि तेज रफ्तार से आ रहे पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.