शहर के जर्जर बिजली तार और पोल को जल्द बदलें : विधायक
भागलपुर, मई 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर विधायक रोहित पांडेय ने सोमवार को विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार के साथ भागलपुर विधानसभा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति एवं आधारभूत संरचना को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में विधायक ने कहा कि भीषण गर्मी एवं उमस में निर्बाध विद्युत आपूर्ति करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिजली आपूर्ति के दौरान यदि कोई ट्रांसफार्मर या केबल वायर क्षतिग्रस्त होता है तो उस पर त्वरित कार्रवाई करें।नगर विधायक ने शहर में जर्जर तार एवं पोल को व्यवस्थित करने तथा खुले बिजली तारों की कवरिंग का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने का निर्देश दिया। उन्होंने 11 हजार एवं 33 हजार वोल्ट के बिजली तारों की कवरिंग के लिए प्रस्ताव तैयार कर जल्द पटना मुख्यालय भेजने को कहा। यह भी पढ़ें- जंगल, पहाड़ और दुर्गम रास्तों के बीच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.