मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर, वसं। शहर के ऊर्जानगर रामदयालु, मिठनपुरा, कन्हौली, मिस्कॉट, हाथी चौक, गोशाला चौक जैसे इलाकों की लगभग दो लाख की आबादी के लिए राहत भरी खबर है। इन इलाकों में बिजली आपूर्ति को निर्बाध और भरोसेमंद बनाने के लिए बिजली कंपनी ने चार रूट तय किए हैं। इनसे होकर टू-वे लाइन (डबल फीडर सिस्टम) बिछाने का प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेजा गया है। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद किसी एक पावर सब-स्टेशन से बिजली आपूर्ति बाधित होने पर दूसरी लाइन से सप्लाई जारी रखी जा सकेगी। इससे मेंटेनेंस के दौरान होने वाले शटडाउन और बार-बार की बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी। फिलहाल मेंटेनेंस या तकनीकी कार्य के कारण शहर के अलग-अलग इलाकों में लगभग रोजाना शटडाउन लेना पड़ता है। ऐसे में कई मोहल्लों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहती ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.