प्रयागराज, मार्च 31 -- सामाजिक संस्था मदद फाउंडेशन की ओर से शहर के प्रमुख चौराहों पर वाटर कूलर और वाटर एटीएम स्थापित किया जाएगा। इस बारे में मंगलवार को फाउंडेशन के संरक्षक दिनेश तिवारी व संस्थापक सदस्य मंगला प्रसाद तिवारी की ओर से जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुमार गौरव को ज्ञापन सौंपा गया। फाउंडेशन की ओर से जिन चौराहों पर सेवाएं शुरू की जाएंगी उसकी सूची भी महाप्रबंधक को सौंपी गई। फाउंडेशन की ओर से जरूरमंद लोगों के लिए रविवार की रसोई का भी संचालन किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...