हाथरस, अप्रैल 14 -- हाथरस। ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पंडित योगेन्द्र शर्मा योगा पंडित ने सदर विधायक अंजुला माहौर को एक मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि जिस प्रकार अन्य समाज के महापुरुषों की प्रतिमा जिले के मुख्य चोराहों पर लगी है। उसी प्रकार ब्राह्मण समाज के अराध्य कुलभूषण भगवान परशुराम की प्रतिमा अलीगढ़ बाईपास रूहेरी चौराहे व इगलास बाईपास चौराहे पर विधायक निधि से स्थापित की जाये। ब्राह्मण समाज को राज्य सरकार वह स्थान उपलब्ध कराये जिससे समाज अपने आपसी सहयोग से भगवान परशुराम जी की प्रतिमा स्थापित करा सके। विधायक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह अपने स्तर पर ब्राह्मण समाज के कुलभूषण भगवान परशुराम की प्रतिमा किसी मुख्य जगह पर अवश्य स्थापित कराएंगी। यह भी पढ़ें- परशुराम जयंती का घर-घर जाकर लोगों को दिया निमंत्रण उन्होंने मह...