वाराणसी, अप्रैल 4 -- वाराणसी। कैंट-वाराणसी सिटी स्टेशनों के बीच समपार संख्या-25 स्पेशल पर निर्माणाधीन अंडरपास अगले महीने से आवागमन शुरू हो जाएगा। शहर के इस चौथे रेल अंडरपास (एलएचएस) का निर्माण तकरीबन 90 प्रतिशत पूरा हो गया है। वाराणसी-औड़िहार रेल खंड पर नक्खीघाट स्थित समपार संख्या-25 स्पेशल पर भारी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। इसके चलते दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसकी वजह से लोगों का समय बर्बाद होता है, साथ ही कई बार फाटक नहीं बंद होने से ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित होता है। समस्या को दूर करने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) ने पिछले वर्ष लगभग 10 करोड़ की लागत से इस समपार पर सिंगल लेन अंडरपास का निर्माण शुरू कराया। इससे पहले कज्जाकपुरा, बनारस रेल इंजन कारखाना और जलालीपुरा में अंडरपास बनाकर आवागमन सुगम किया जा चुका ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.