गोपालगंज, मार्च 14 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता शहर के चिराईघर के समीप शनिवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि बाइक चला रहा युवक भी जख्मी हो गया। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जिले के बरौली थाना क्षेत्र के बरौली वार्ड नंबर 13 निवासी संजीत कुमार का बेटा साहिल कुमार बाइक से गोपालगंज शहर में अपनी दुकान के लिए सामान खरीदने आ रहा था। इसी दौरान वह जैसे ही चिराईघर के समीप पहुंचा, तभी अपने घर से अष्टयाम में शामिल होने के लिए निकली एक वृद्ध महिला राजकुमारी देवी को धक्का मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स...