बस्ती, जनवरी 29 -- बस्ती, निज संवाददाता। पुलिस ने शहर में संचालित चार स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। बताया जाता है कि इन सेंटरों से करीब दो दर्जन युवक, युवतियों और संचालकों को हिरासत में ले लिया। इनमें से 14 लड़कियों को काउन्सलिंग कर छोड़ दिया गया तो चार संचालकों को गिरफ्तार कर लिया। बस्ती पुलिस की कई टीमों ने मंगलवार को सिविल ड्रेस में शहर के चार स्पा सेंटरों की जांच की। सादे ड्रेस में पहुंची पुलिस टीम में पुरुष और महिला कर्मी शामिल रहीं। एक टीम में पांच पुरुष और दो महिलाएं थीं। रोडवेज के आसपास के एक सेंटर पर पुलिस की सात सदस्यीय टीम दो वाहनों से पहुंची थी। टीम ने वाहन थोड़ी दूरी पर खड़ा किया और सभी स्पा सेंटर में प्रवेश कर गए। लोग बताते हैं कि पुलिस कर्मियों की टीम इस स्पा सेंटर में करीब दो घंटे तक रही। वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। दो घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.