चाईबासा, फरवरी 21 -- चाईबासा,संवाददाता। रमजान उल मुबारक के पहले जुम्मे की नमाज शहर के चारों मस्जिदों में अदा की गई। यहां आम दिनों की तुलना में सभी मस्जिद नमाजियों से भरी रहीं। जानकारी के अनुसार, रमजान के पहल के पहले जुम्मे की नमाज अदा करने के लिए लोग सुबह 11 बजे से ही मस्जिद आना शुरू कर दिए थे। जामा मस्जिद में इमाम मौलाना ताहा हुसैन, सदर बाजार मस्जिद में मौलाना मो. एहतेशाम, आसरा मस्जिद में मौलाना मो. साजिद मिसवाही और रजा, ए, मदीना मस्जिद में मौलाना मो. साकिर ने जुम्मे की नमाज पढ़ाई। सभी मस्जिदों से उलेमाओ ने रोजा और नमाज की बातों को तफसील से बयान किया। सभी ने कहा कि जिस तरह से नमाज़ फर्ज है, उसी तरह से रोजा भी हर बालिग पर फर्ज है। रमजान के शुरू होते ही पांचों वक्त मस्जिदें नमाजियों से भरी रहती है, हर मस्जिद के अलावा घरों से भी महिलाओं के ...