जहानाबाद, मार्च 18 -- चार माह पूर्व नगर थाने में दर्ज कराया गया था अपहरण का मामला जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर के गड़ेरिया खंड मोहल्ला के निवासी मोहम्मद निजामुद्दीन के पुत्र मोहम्मद इकबाल को नगर थाने की पुलिस ने पटना से बरामद किया। उक्त युवक को नगर थाने में लाया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रणव कुमार ने बुधवार की शाम इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 के दिसंबर माह में कांड संख्या 1389 दर्ज की गई थी जिसमें उक्त मोहल्ला के निवासी मोहम्मद इकबाल का अपहरण किए जाने का आरोप लगाया गया था। अनुसंधानकर्ता मामले की तकनीकी जांच कर रहे थे। इस क्रम में पता चला कि उक्त कथित अपहृत व्यक्ति पटना स्थित अपने एक दोस्त के घर में रह रहा है। त्वरित कार्रवाई के तहत पुलिस वहां पहुंची और उसे बरामद कर जहानाबाद लायी। यह भी जानकारी दी गई है कि युवक किसी कारणवश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.