गोपालगंज, मार्च 29 -- गोपालगंज। शहर के गंडक कॉलोनी के समीप शनिवार को सत्तू दुकानदार को चाकू मारने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित शहर के दरगाह मोहल्ले का जाहिद अली बताया गया है। पूछताछ करने के बाद रविवार को नगर थाने की पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि शनिवार को शहर के गंडक कॉलोनी स्थित एक सत्तू दुकानदार किशन कुमार को पूर्व से चल रहे विवाद को लेकर चाकू मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार चल रहे अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.