शहर के क्रिकेटर शिवांग कुमार का मध्य प्रदेश रणजी टीम में चयन
मुरादाबाद, अक्टूबर 3 -- मुरादाबाद। एमपीएस क्रिकेट एकेडमी के युवा क्रिकेटर शिवांग कुमार का चयन आगामी मध्य प्रदेश रणजी टीम के लिए हुआ है। कई वर्षों से मुरादाबाद में अभ्यास कर रहे शिवांग ने अपनी मेहनत, अनुशासन और शानदार गेंदबाजी के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। वह चाइना मैन गेंदबाजी करते हैं। शिवांग इससे पहले एमपी टी-20 लीग में खेल चुके हैं। इसके अलावा वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और भारतीय टीम के साथ नेट गेंदबाजी में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। रणजी टीम में चयन को वह अपने क्रिकेट करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव मानते हैं।शिवांग ने बताया कि उनकी सफलता में पिता प्रवीण कुमार और कोच मिर्जा दानिश आलम का अहम योगदान रहा है। पिता ने बचपन से क्रिकेट की बारीकियां सिखाईं, जबकि कोच दानिश आलम ने उनकी तकनीक, फिटनेस और मानसिक मजबूती पर विशेष ध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.