मधुबनी, जून 18 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। शहर के 11 केवी कोसी और मंगरौनी फीडर को अब सेपरेट पावर ट्रांसफॉर्मर से बिजली मिलेगी। शहरी पावर सब स्टेशन में चौथा पावर ट्रांसफॉर्मर इंस्टॉल होने के बाद इसकी उम्मीद जगी है। बिजली कार्यालय के समीप शहरी पावर सब स्टेशन में अभी तक 10 एमवीए का तीन पावर ट्रांसफॉर्मर से पूरे शहर को बिजली आपूर्ति की जाती है। बुधवार को 10 एमवीए का चौथा पावर ट्रांसफॉर्मर भी इंस्टॉल कर दिया गया। संभावना है कि एक सप्ताह में इसे चालू कर दिया जाएगा। चौथा नये पावर ट्रांसफॉर्मर पर सिर्फ 11 केवी कोसी और मंगरौनी फीडर का लोड देने की योजना है। इससे उक्त दोनों फीडर से जुड़े करीब 20 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली मिलेगी। पिक ऑवर में लो वोल्टेज की समस्या नहीं होगी। अभी सिर्फ तीप पावर ट्रांसफॉर्मर के कारण शहर के सभी फीडर को पि...