हल्द्वानी, मार्च 24 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर के कूड़े से किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। शहर से होकर गुजर रही नहरों और नालों में जमा कूड़ा खेतों में पहुंचने से गेहूं की खड़ी फसल को नुकसान हो रहा है। गौला नदी से गांवों तक सिंचाई का पानी ले जाने वाली अधिकांश नहरें शहर से होकर गुजरती हैं। शहर में मौजूद नाले भी गांवों से जुड़े हुए हैं। गौला नदी के पानी और पिछले एक सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही बारिश के दौरान इनमें जमा सैकड़ों टन कूड़ा किसानों के खेतों में पहुंच गया है। रामपुर रोड से लगे हरीपुर जमनसिंह, चांदनी चौक टीला, हरीपुर मोतिया, चांदनी चौक गरवाल और आनंदपुर समेत क्षेत्र के कई गांवों में गेहूं की फसल खराब होने की आशंका है।स्थानीय किसान पूर्ण प्रकाश जोशी ने बताया कि शहर में जमा कूड़ा ग्रामीण किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। वर्षों ब...