लखनऊ, मई 13 -- यूपी के पश्चिमी हिस्से के ऊपर बनी चक्रवाती हवा की परिस्थितियों के कारण दोपहर बाद लखनऊ में तेज आंधी आई। अलीगंज विस्तार, जानकीपुरम समेत शहर के उत्तरी इलाकों में हवा की रफ्तार ज्यादा तेज रही। यह करीब 70 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। शहर के कुछ ग्रामीण इलाकों में भी हवा की गति तेज रही। इस दौरान कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी रही। शहीद पथ, आशियाना से लेकर सरोजनीनगर के कुछ एक इलाकों में बूंदे पड़ीं। तेज हवा और बादल छा जाने की वजह से दिन के तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- गोपालगंज:आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि, 70 किमी रफ्तार से चली हवा न्यूनतम तापमान 27.4 रहा जो सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा था। दोपहर तक भीषण उमस और गर्मी से शहर बेहाल रहा। मौसम में बद...