शहर के करीब बिना अनुमति के मूर्ति अनावरण पुलिस-प्रशासन ने रुकवाया
आगरा, अप्रैल 2 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के पवसरा गांव में गुरुवार को होने वाले मूर्ति अनावरण व बौद्ध कथा के आयोजन को पुलिस-प्रशासन ने रुकवा दिया। विवाद की सूचना पर पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई की। आयोजकों को अनुमति लेने के बाद ही कार्यक्रम का आयोजन कराने के निर्देश दिए। यहां काफी देर तक पुलिस बल भी मौजूद रहा। पवसरा गांव में स्थापित की गई बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण गुरुवार को किया जाना था। इसके लिए आयोजकों ने सभी तैयारियां पूरी कर लीं। प्रतिमा अनावरण के साथ ही यहां बौद्ध कथा भी आयोजित होने वाली थी। पूरा पांडाल, मंच आदि बनाकर तैयार कर दिए थे। अनावरण कार्यक्रम से कुछ देर पहले ही पुलिस को जानकारी मिली कि मूर्ति अनावरण व बौद्ध कथा के आयोजन से यहां विवाद की आशंका है। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.