प्रयागराज, मार्च 26 -- शहर के कई मोहल्लों में बिजली ने गुरुवार को परेशान किया। बेली उपकेंद्र से संबंधित मोहल्लों में गुरुवार सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक घोषित कटौती थी। इसके कारण म्योराबाद समेत कई मोहल्लों में छह घंटे बिजली गुल रही। वहीं, दारागंज से लेकर जार्जटाउन के कई मोहल्लों में बिजली की आवाजाही लगी रही। दोपहर में जार्जटाउन के मालवीय फीडर में डियो बदलने के लिए विभाग ने ब्लॉक लिया था। इसके कारण बिजली गुल थी। वहीं, नागवासुकि फीडर के निर्मल दोहरा गली में शाम को एक बिजली के खंभे में करंट उतरने की सूचना पर खलबली मच गई। एहतियातन विभाग ने बिजली आपूर्ति बंद कर दी और ठीक कराया। शाम सात बजे एसपी मालवीय फीडर से संबंधित मोहल्ले में थोड़ी देर के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसी तरह धूमनगंज के कई मोहल्लों में बिजली गुल होती रही। करीब मंदिर और सै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.