शहर के कई मोहल्लों में घंटों बिजली गुल रही, अधिकारी बने रहे बेपरवाह
बेगुसराय, मई 17 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के लोहियानगर, राजापुर, पोखरिया, डुमरी समेत कई अन्य मोहल्लों में शनिवार की रात घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली कटने से लोगों की रात बेचैनी में गुजरी। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत हुई। बिजली आपूर्ति के दौरान भी लो वोल्टेज रहने से उपभोक्ताओं अपेक्षित सुविधा नहीं मिल पा रही है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में त्राहि-त्राहिबिजली आपूर्ति में बाधा स्थानीय लोगों ने बताया कि देर शाम से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी जो देर रात तक सामान्य नहीं हो सकी। कई इलाकों में बार-बार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या भी बनी रही। बिजली नहीं रहने के कारण लोग घरों से बाहर निकलकर सड़को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.