प्रयागराज, अप्रैल 15 -- गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की समस्याएं भी बढ़ती जा रही है। बुधवार दोपहर में शहर के कई मोहल्लों में छोटे फॉल्ट के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। कई जगहों पर लोन बढ़ने से तार जल गए तो कहीं अन्य कारणों से बिजली गुल रही। बुधवार सुबह दारागंज के एसपी मालवीय फीडर बंद होने से एक घंटे से अधिक समय तक बिजली न आने से लोग परेशान हुए। वहीं धूमनगंज के न्याय नगर, कबीर मंदिर और प्रीतमनगर के दुर्गा पार्क फीडर बंद होने से 45 मिनट से 60 मिनट तक बिजली गुल रही। वहीं, कल्याणी देवी उपकेंद्र के कटहरा फीडर में 11 केवी का केबल जल जाने से दोपहर में बिजली गुल हो गई। इसके अलावा दरियाबाद के जोगीघाल पोल का केबल जलने से दोपहर साढ़े 12 बजे बिजली गुल हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.