धनबाद, मई 13 -- धनबाद, संवाददाता। धनबाद में मंगलवार को बिजली संकट के कारण बैंक मोड़ और आसपास के रिहायशी इलाकों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 33 केवीए फर्स्ट और सेकंड सर्किट यानी गोधर व गणेशपुर लाइन में जरूरी तकनीकी सुधार कार्य होने के कारण सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। करीब पांच घंटे तक बिजली कटौती से लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। बिजली नहीं रहने से घरों में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई। वहीं गर्मी और उमस के बीच उपभोक्ताओं को दिक्कत झेलनी पड़ी। बिजली विभाग की निर्धारित कटौती से बैंक मोड़, मटकुरिया, केंदुआ, करकेंद, वासेपुर, नया बाज़ार, पुराना बाजार, धनसार, जोड़ाफाटक और मनईटांड़ समेत कई क्षेत्र प्रभावित रहे। यह भी पढ़ें- बैंक मोड़ व पुराना बाजार में आज पांच घंटे नहीं रहेगी बिजली विभाग की ओर से बताया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.