धनबाद, अप्रैल 27 -- डीवीसी की खराबी से शहरी क्षेत्र में रविवार को घंटों बिजली गुल रही। इससे लोग परेशान रहे। बिजली शाम पांच बजे कटी जो रात नौ बजे के बाद आई, तब जाकर लोगों को राहत मिली। शाम के वक्त लगातार चार घंटे तक बिजली नहीं होने से लोगों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा। सहायक अभियंता सुजित कुमार का कहना है कि डीवीसी ने अपने पुटकी सब स्टेशन में मेंटेनेंस कार्य को लेकर कटौती की। इस कारण पुराना बाजार, गांधी नगर, मनईटांड़, कुम्हारपट्टी, दुहाटांड़, धनसार, जोड़ा फाटक, बरमसिया, भूली, वासेपुर सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली संकट छाया रहा। बता दें कि हर दिन लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- बलियापुर में आज चार घंटे नहीं रहेगी बिजली किसी न किसी कारण से क्षेत्र में खराबी आ रही है, जिससे लोग परेशान हैं। इसके अलावा अक्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.