हाथरस, अप्रैल 26 -- हाथरस। जैसे जैसे गर्मी अपना रौद्र रुप दिखा रही है। वैसे वैसे बिजली भी नखरे दिखा रही है। रविवार को शहर के कई इलाकों में कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिना बिजली को लोगों को खासी मुशिकलों का सामना करना पड़ा। लाइन मरम्मत का काम पूरा होने के बाद बिजली आई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। गर्मी में बिजली सिस्टम हॉफ रहा है। शहर, देहात कस्बा में कभी दिन में तो कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। इसका खामियांजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। रविवार को शहर के वाटरवर्क्स सबस्टेशन से जुड़े इलाकों में लाइन मरम्मत का काम किया गया। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली कटौती से घरों में रहना हुआ मुश्किल इस कारण सुबह नौ बजे से शहर के जिला न्यायालय, पुलिस लाइन, नगला बेलनशाहा, किलागेट,चौबे वाले महादेव, कृष्णा नगर, गणेश गंज...