रुडकी, मार्च 20 -- बारिश भले ही हल्की रही, लेकिन इससे शहर के अधिकांश निचले इलाकों में जलभराव जैसी स्थिति पैदा हो गई। सड़कों पर जमा पानी और कीचड़ के कारण राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश ने नगर निगम के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी। बारिश का सबसे ज्यादा असर कृष्णानगर और पनियाला रोड क्षेत्र में देखने को मिला। कृष्णानगर की गली नंबर 12 और 20 हल्का जलभराव हुआ। जिससे लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। यही हाल शिवपुरम का भी है, जहां नालियों का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है। कृष्णानगर की मुख्य सड़क पर जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालक और पैदल आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, प्रेम नगर स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पीछे वाली सड़क पर भी जलभराव हो गया है। पानी की निका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.