शहर के कई इलाकों में बिजली ट्रिपिंग से लोग परेशान
गाज़ियाबाद, मई 31 -- गाजियाबाद, वंदना। शहर के कई इलाकों में बिजली ट्रिपिंग से लोग परेशान हो रहे हैं। रविवार को तुराबनगर, घंटाघर, पटेल नागर, गांधीनगर आदि इलाकों में बिजली ट्रिपिंग की समस्या रही। पूरे दिन बिजली की आवाजाही रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी में लगातार बिजली कटौती की समस्या हो रही है। दिन में तीन से चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। लोगों ने कहा कि बार बार बिजली के आने जाने से वोल्टेज की समस्या भी हो जाती है। कई बार कम वोल्टेज से बिजली के उपकरण फुंकने का डर लगा रहता है। इसलिए फ्रिंज, टीवी आदि को बार बार बंद करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- तीन दिन से बिजली संकट, रविवार को भी परेशान रहे शहरवासी रविवार को दिन में आंधी के कारण भी कई जगह लाइन में फॉल्ट आए। गोविंदपुरम, शास्त्रीनगर, हरसांव आदि इलाकों में तीन से चार घं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.