गाज़ियाबाद, मई 9 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। गर्मी के बीच बिजली कटौती लोगों को परेशान कर रही है। शुक्रवार की रात और शनिवार दिन में 10 से ज्यादा इलाकों में कई घंटे बिजली कटौती रही। इस वजह से लोग परेशान रहे। दरअसल, गर्मी में अब नियमित रूप से एसी और कूलर चल रहे हैं। ऐसे में ओवरलोड बढ़ रहा है। ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से 33 और 11 केवी की लाइन में दिक्कत आ रही है।

बिजली कटौती की समस्या सबसे ज्यादा फॉल्ट बढ़ रहे हैं। शनिवार दिन में प्रताप विहार, सेन विहार, मानसरोवर पार्क और शंकर विहार समेत कई इलाकों में तीन से चार घंटे बिजली गुल रही। लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

कॉलोनियों में बिजली की स्थिति राजकंपाउंड, दौलतपुरा, पंचवटी कॉलोनी, कोट गांव में बिजली कटौती रही। पंचवटी कॉलोनी निवासी हरि ओम कुमार और दीप कुमार ने बताया कि वोल्टेज घटने-बढ़ने से एसी और...