हल्द्वानी, मई 1 -- देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। एक दिन की राहत के बाद शुक्रवार को ऊर्जा निगम की बिजली गुल होने पर लोगों को फिर से परेशानी झेलनी पड़ी। बाईपास और कलसिया पुल निर्माण के लिए गौलापार और रानीबाग बिजलीघर से पांच घंटे कटौती की गई। वहीं टीपीनगर बिजलीघर से जुड़े जजफार्म फीडर की सप्लाई लाइन मेंटेनेंस के लिए दिनभर बंद रही।गुरुवार को शहर में मुख्यमंत्री के मौजूद होने से ऊर्जा निगम ने कटौती पर रोक लगाई थी। जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। शुक्रवार को निगम ने फिर से गौलापार और रानीबाग बिजलीघर से दिन में पांच घंटे तक सप्लाई बंद रखी। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार काम पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी गई। यह भी पढ़ें- शहर के कई इलाकों में पांच घंटे की बिजली कटौती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.