जमशेदपुर, अप्रैल 11 -- शहर में कुछ सप्ताह से पेयजल की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। जमशेदपुर अभिभावक संघ के अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार ने शुक्रवार को उपायुक्त को औपचारिक शिकायत पत्र सौंपकर टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (टीएसयूआईएसएल) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, पिछले 20-25 दिन से कदमा, सोनारी, बारीडीह, टेल्को, भालूबासा और शास्त्रीनगर जैसे प्रमुख इलाकों में बदबूदार और मटमैले पानी की आपूर्ति हो रही है। डॉ. कुमार का दावा है कि पानी की जांच रिपोर्ट में गुणवत्ता मानकों से नीचे पाई गई है, जो सीधे तौर पर जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। डॉ. उमेश कुमार ने उपायुक्त से मांग की कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच कराएं और दोषियों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही, शहरवासियों को स्वच्छ और सुरक्षित ...