शहर के कई इलाके में आज बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी
रांची, अप्रैल 13 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। शहर के विभिन्न इलाकों में मंगलवार को दिन में बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान एलटी लाइन रूपांतरण, रखरखाव और आरडीएसएस से जुड़े कार्य पूरे किए जाएंगे। रातू रोड में माउंट मोटर गली व इसके आसपास के इलाके में एलटी लाइन रूपांतरण की वजह से दिन के साढ़े दस से शाम चार बजे तक बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। 33 केवी कुसई लाइन के बंद रहने की वजह से दिन से साढ़े दस से दोपहर ढाई बजे तक लोआडीह में दुर्गा सोरेन चौक के पास लाइन शिफ्टिंग का काम होगा। इस कारण संबंधित क्षेत्र में चार घंटे तक बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। कोकर विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल से संबद्ध क्षेत्र में आरडीएसएस कार्य होने की वजह से दिन के साढ़े दस से शाम साढ़े चार बजे तक अमेठिया नगर, महुआटोली, नामकुम, चुटिया न्यू मकचुंद टोली, कोकर ढेला टोली, आन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.