नोएडा, अप्रैल 16 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के औद्योगिक सेक्टरों की फैक्टरियों में गुरुवार को पहले की भांति कामकाज हुआ। हालांकि, एहतियातन औद्योगिक इकाइयों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। शासन के आदेश के अनुसार बढ़ाए गए वेतन के बैनर लग दिए गए हैं। अब मई में श्रमिकों को बढ़ा वेतन दिया जाएगा। शहर की औद्योगिक इकाइयों में सोमवार को हुई हिंसा के बाद अब स्थिति सामान्य होने लगी है। श्रमिक अपने काम पर लौट रहे हैं। बुधवार की तुलना में गुरुवार को अधिक संख्या में श्रमिक औद्योगिक इकाइयों में पहुंचे। उद्यमियों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी। यह भी पढ़ें- श्रमिकों के अधिकारों और गरिमा से कोई समझौता नहीं, नोएडा मामले में CM योगी ने चेतावनी भी दी औद्योगिक इकाइयों के बाहर बढ़े वेतन के होर्डिंग और बैनर लग दिए गए हैं ताकि ...