जहानाबाद, मार्च 20 -- ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत गंभीर होने से नाराज थे परिजन डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप जहानाबाद, निज संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के होरिलगंज में संचालित एक क्लीनिक में शुक्रवार को महिला के ऑपरेशन के बाद हालत गंभीर होने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गई। साथ ही डायल 112 की पुलिस को भी घटना से अवगत कराया गया। इसके बाद सूचना पर डायल 112 एवं नगर थाना के अपर थाना अध्यक्ष प्रणव कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ कर मामले को शांत कराया। बताया जाता है कि पटना जिले के सिगोरी थाना अंतर्गत की एक महिला को पेट में पथरी की शिकायत बताई गई। शिकायत के बाद परिजन महिला को ऑपरेशन के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां महिला का ऑपरेशन क...