हाथरस, अप्रैल 24 -- हाथरस। शहर में एक उद्योगपति से धोखाधड़ी और जालसाजी का एक बड़ा मामला सामने आया है। शायरा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा के निदेशक श्याम सुंदर खेतान की शिकायत पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि लाला वाला पेच, चामड़ गेट स्थित जमीन के मामले में उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। सेक्टर 17-ए, नोएडा के रहने वाले श्याम सुंदर खेतान की फर्म रियल एस्टेट क्षेत्र में काम करती है। उन्होंने अशोक रावत व संजीव रावत निवासी गली भोजराज कमला बाजार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि हाथरस के लाल वाला पेच चामड गेट स्थित लगभग 12,500 वर्ग मीटर भूमि के विकास और उसमें निवेश का झांसा देकर उनसे धोखाधड़ी की गई। यह भी पढ़ें- फर्जीवाड़ा कर करोड़ों की जमीन बेचने का आरोप आरोपियों ने दावा किया कि उन्होंने जमीन के मूल...