बस्ती, फरवरी 27 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। कोतवाली थाना क्षेत्र की इंद्रानगर वार्ड में गुरुवार की रात भीषण चोरी की वारदात ने पुलिस गश्त की पोल खोल दी। गांधीनगर चौकी अंतर्गत इंद्रानगर में चोर छत के रास्ते घर में घुसे और ग्रिल हटाकर अंदर दाखिल हो गए। घटना के समय गृहस्वामी राजू खान अपनी मां के इलाज के लिए परिवार सहित लखनऊ गए हुए थे, जिससे मकान खाली पड़ा था। चोरों ने घर में रखी करीब 18 लाख रुपये की ज्वैलरी और शादी के लिए रखे गए सात लाख रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी काटकर साथ ले गए, ताकि पहचान न हो सके। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों को घर का दरवाजा खुला दिखा तो घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर स्वाट टीम, फॉरेंसिक टीम और गांधीनगर चौकी इंचार्ज पहुंचकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.