शहर के आधे दर्जन प्रवेश मार्गों पर बनेंगे स्वागती द्वार
पूर्णिया, मई 21 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के सौंदर्यीकरण की दिशा में नगर निगम ने नई पहल शुरू कर दी है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद अब शहर के विभिन्न प्रवेश मार्गों पर भव्य स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। इन स्वागत द्वारों के निर्माण से शहर की पहचान और खूबसूरती दोनों बढ़ेगी। बाहर से आने वाले लोगों को पूर्णिया शहर की अलग पहचान देखने को मिलेगी। शहर में प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्गों पर आधुनिक डिजाइन के स्वागती गेट लगाए जाएंगे। जिसमें मरंगा, गुलाबबाग, मधुबनी, जनता चौक, रामबाग के साथ साथ अन्य जगहों को शामिल किया जा सकता है। गेटों पर शहर की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक पहचान को भी दर्शाया जाएगा। इधर, शहर को अवैध होर्डिंग्स से मुक्त करने के लिए भी निगम ने अभियान तेज कर दिया है। नगर निगम ने सभी एजेंसियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.