शहर के आठ हजार पांच सौ उपभोक्ता दबाए बैठे ढाई करोड़
हाथरस, जून 26 -- हाथरस। हाथरस शहर के आठ हजार पांच सौ उपभोक्ता बिजली महकमे के रडार पर हैं। इन उपभोक्ताओं पर महकमे को ढाई करोड़ रुपये का बकाया है। यह वह उपभोक्ता हैं जिनके यहां पूर्व में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। यदि नियत तिथि पर इन बकायेदारों ने बकाया जमा नहीं किया तो इनकी कार्यालय से बैठे बैठे एक क्लिक पर बिजली गुल कर दी जाएगी। विभाग की तरफ से बकायेदारों को मैसेज व फोन के जरिए बिल जमा करने की अपील की जा रही है।
बिजलीघरों की संख्या हाथरस शहर में सात बिजलीघरों के जरिए 34 हजार उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। पूरे जिले में एक लाख 45 हजार उपभोक्ताओं के यहां विभाग के द्वारा पूर्व में स्मार्ट मीटर लगाए गए। इन मीटरों को प्रीपेड में कनवर्ट कर दिया गया। इसके बाद जिले में विरोध हुआ तो निगम स्तर से इन मीटरों को पोस्टपेड में बदल दिया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.